
प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 16, 2024
- 99 views
चेनारी (रोहतास)- देश की आजादी की 78 वां वर्षगांठ गुरुवार को थाना एवं प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काँलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख श्रीमति सुमन देवी ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। सीडीपीओ कार्यालय पर प्रभारी शिवसागर सीडीपीओ ने तिरंगा को फहराया। व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह उर्फ नगीना सिंह ने ध्वजारोहण किया। वन विभाग कार्यालय परिसर में रेंजर अभय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य पार्षद श्रीमती उमा रंजन ने नगर पंचायत कार्यालय पर तिरंगा ध्वज को फहराया। रामदुलारी गंगा इंटर स्तरीय विद्यालय में विद्यालय में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं गंगोत्री प्रोजेक्ट बालिका 10 प्लस टू विद्यालय में प्रधानाचार्य संतोष राम के द्वारा तिरंगा ध्वज को फहराया गया। मध्य विद्यालय भरन्दुआ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके पश्चात राष्ट्रीय गान से आरंभ होकर संस्कृति कार्यक्रमों की अत्यंत मनभावन लड़ी के रूप में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर आजादी के महोत्सव में हिस्सा लिया। बच्चों ने मंचासीन एवं दर्शकों का मन मोह लिया और लोगों ने कार्यक्रम को बहुत सराहा। जिसमें नृत्य,नाटक, भाषण, कला, करतब आदि प्रस्तुत किए गए। अंत में प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करें एवं अपने देश का नाम रोशन करें एवं कार्यक्रम में बिजेता छात्र- छत्राओं को ट्रॉफी,मेडल देकर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगरपंचायत चेनारी के मुख्य पार्षद उमा रंजन, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सिओ पूजा शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखेन्द्र पासवान, शिक्षक बनारसी राम, तस्लीम आरिफ, मो• शादनाम, रामाकांत, शिक्षिका सुजता, ललिता, तबस्सुम, अध्यक्ष रानी देवी, सचिव सावित्री देवी सहित सम्मानित गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थित से कार्यक्रम में चार चांद लग गया।
रिपोर्टर