
युवा शक्ति मित्र मंडल के 14 वें वर्ष पर भव्य दहीकला का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 21, 2024
- 328 views
मराठी व भोजपुरी सिने जगत की कई हस्तियां रहेगी मौजूद ---- पूर्व नगरसेवक यशवंत टावरे
भिवंडी। भिवंडी के उत्तर भारतीय बाहुल्य क्षेत्र भंडारी कंपाउंड में युवा शक्ति मित्र मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष दही कला का उत्सव मनाया जाता रहा है। मंडल के 14वां वर्ष पर इस बार पूर्व के भांति भव्य दही कला उत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मराठी व भोजपुरी सिने जगत की कई हस्तियां मौजूद रहेगी। 26 अगस्त को कृष्णा जन्माष्टमी मनाई जायेगी और 27 अगस्त को भंडारी चौक पर दही हंडी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। मंडल के संस्थापक -अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक यशवंत टावरे ने बताया कि मंडल ने पूर्व के भांति इस बार भी प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,11,111 रूपये रोक रकम व ट्राफी रखी है और सात थर लगाने वाले गोविंदा पथकों को 10 हजार रोक रकम, 6 थर लगाने वाले गोविन्दा पथक को 6 हजार और 5 थर लगाने वाले गोविन्दा पथक को 3 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिए जायेगें। इसके आलावा महिला गोविन्दा पथक द्वारा 6 थर लगाने पर 15 हजार एवं 5 थर लगाने वाले गोविन्दा पथक को 10 रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा महाराष्ट्र महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चित्रा ताई वाघ व पूर्व पंचायती राज्य राज मंत्री कपिल पाटिल, भाजपा विधायक महेश चौघुले आदि गणमान्य सहित सिने जगत के संगीतकार मोहन राठौड़, भोजपुरी अभिनेत्री रीतू सिंह आदि कलाकार उपस्थित रहेगें। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 70-80 गोविन्दा पथकों की आगमन होने की उम्मीद है। गोविन्दा पथकों की सुरक्षा होते गादी व क्रेन की व्यवस्था की गई है। इसके आलावा एक अलग से निजी अस्पताल का प्रबंध किया गया है। दही कला के उत्सव पर गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक वर्ष के भांति भी इस बार भी मराठी व भोजपुरी समाज में आपसी समन्वय स्थापित करने की कोशिश की गई है।
रिपोर्टर