हाई कोर्ट के आदेश पर 15 क्विंटल गांजा किया गया विनष्ट

संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- थाने मे विभिन्न 12 काण्ड में जप्त 15 क्विंटल गांजा को हाई कोर्ट के निर्देश पर एक सिमेंट फैक्ट्री में जलाकर विनष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना में 12 काण्डो मे जप्त 15 क्विंटल गांजा को पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा की उपस्थिति में एक सीमेंट फैक्ट्री में जलाकर विनष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 कांडों में जप्त  लगभग 15 क्विंटल गांजा जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.5 करोड रुपए आकी जा रही है। जो हाई कोर्ट के निर्देश पर एक सीमेंट फैक्ट्री में जलाकर विनष्ट किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट