
भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा लाड़ली बहना योजना शिविर का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 31, 2024
- 361 views
भिवंडी । भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव के नेतृत्व में लाडली बहना योजना व मतदान पहचान पत्र शिविर का आयोजन कामत घर साई नगर गायत्री नगर में आयोजन किया गया था। इस शिविर में लगभग 200 से अधिक महिला व पुरूष ने लाभ उठाया। मंगेश यादव ने बताया कि शिविर का आयोजन न केवल महिलाओं और नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था बल्कि भाजपा के जनसेवा और समाजसेवा के संकल्प को भी मजबूती से प्रस्तुत करता है.सैकड़ों महिलाएं और नागरिकों ने इस अवसर का लाभ उठाया और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपने मतदान पहचान पत्र में सुधार करवाऐ। मंगेश यादव ने बताया कि भिवंडी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक महेश चौघुले के मार्गदर्शन में भाजपा भिवंडी शहर जिल्हा अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल की अध्यक्षता में आयोजन किया गया था। इस प्रकार के विशेष शिविर शहर के नागरिकों विशेषकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें मतदाता के रूप में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के समर्पित पदाधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। मोर्चा के महासचिव कृष्णा हलवाई, उपाध्यक्ष मुकेश चौबे,सचिव गुड्डी रावत,मंजुलता दुबे,नीतू सिंह और पूनम चौहान ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।कार्यक्रम के तकनीकी संचालन का जिम्मा आईटी सेल के अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने किया था। जिससे आयोजन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में चार चांद लग गए। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य ने यह सुनिश्चित किया कि हर व्यक्ति को सही और सटीक जानकारी मिले और किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
रिपोर्टर