
गणेशोत्सव के दौरान नेत्र चिकित्सा एवं महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 13, 2024
- 333 views
भिवंडी। धामणकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा धामणकर नाका पर बड़े धूमधाम से गणेशात्सव मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा गणेशात्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक उपक्रम भी चलाऐ जाते हैं। जिसके कारण अन्य सार्वजनिक गणेशात्सव मंडलों का प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में संस्था अध्यक्ष संतोष शेट्टी के मार्गदर्शन में पूरे देश के प्रसिद्ध मंदिरों की प्रतिकृतिया बनाकर भिवंडी करों तक पहुँचाया जा रहा है।नागरिकों के घरों तक इस मंडल की प्रशंसा हो रही है। इस प्रकार का वक्तय गणपति दर्शन करने आऐ पूर्व केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने व्यक्त की है।
बतादें कि मंडल द्वारा गरीब महिलाओं में सिलाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वही पर संस्थान के अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में श्रीभैरव सेवा समिति द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से गणेशोत्सव मंडप में निःशुल्क नेत्र उपचार एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भैरव सेवा संस्था प्रमुख अनिल जैन,पालिका के चिकित्सा अधिकारी डॉ.बुशरा सैय्यद की उपस्थिति में 197 मरीजों का नेत्र उपचार किया गया।जिसमें 150 मरीजों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। इस शिविर में 15 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए और इन मरीजों को धामणकर नाका मित्र मंडल संस्था के माध्यम से मुफ्त मोतियाबिंद की सर्जरी की जाएगी। इस प्रकार की जानकारी संस्था के अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने दी है। इस अवसर पर पालिका के पूर्व सभागृह नेता सुमित पाटिल, भिवंडी भाजपा सचिव विशाल पठारे ,राम माली आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर