
वर्कशॉप में गणेश प्रतिमाओं का अपमान रात में इलाके में तनाव
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 14, 2024
- 394 views
अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
भिवंडी। शहर के पद्मानगर इलाके में गणेश प्रतिमाएं बेचने के लिए बनाए गए कला केंद्र में सुरक्षित रखी गई। इन प्रतिमाओं को अज्ञात लोग द्वारा खंडित कर दिया है। जिसकी जानकारी मिलने पर सैकड़ों की संख्या में गणेश भक्तों की भीड़ जमा हो गई। जिसके कारण पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। शहर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पद्मानगर के राजेंद्र श्रीगादी पिछले छह वर्षों से गणेशोत्सव के दौरान प्रभाकर कमटम की खाली जगह पर गणेश प्रतिमाओं की पेंटिंग कर उन्हें बेचने का व्यवसाय करते है। इस वर्ष के गणेशोत्सव की अवधि के दौरान शेष 62 मूर्तियों और पेंटिंग के लिए उपयोग की जाने वाली मशीनों को सुरक्षित रूप से पैक कर इस तंबू को एक अस्थायी तिरपाल से ढक कर रख दिया था। शुक्रवार आधी रात के करीब एक अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति वाले तंबू में प्रवेश किया और दर्जनों मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता इलाके में आऐ और घटना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। इस बीच मौके वारदात पर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कुंभार,पुलिस उपायुक्त डॉ.श्रीकांत परोपकारी स्थानीय पुलिस व दंगा नियंत्रण दल के साथ पहुंचे और नागरिकों को शांत कराया। राजेंद्र श्रीगादी की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त श्रीकांत परोपकारी ने बताया है कि स्थानीय पुलिस, सभी पुलिस थानो के जांच अधिकारी और अपराध शाखा की पुलिस ने संपूर्ण परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जायेगा। खंडित हुई मूर्तियो को वाराला तालाब में विसर्जन कर दिया गया है।
रिपोर्टर