वन प्रमंडल पदाधिकारी के देख रेख में बना इको पार्क का 18 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

 संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 


चैनपुर (कैमूर)-  वन्य प्राणी इको पार्क मां मुंडेश्वरी धाम के परिसर में वर्षों से चल रहा ईको पार्क का कार्य पूर्ण हो चुका है। वन प्रमंडल पदाधिकरी चंचल प्रकाशम् के नेतृत्व में कैमूर का भव्य एवं अद्भुत इको पार्क बनाया गया है जो 14 एकड़ में फैला है,जिसका 31 एकड़ में मां मुंडेश्वरी का पहाड़ी इलाका है और 7 एकड़ समतल भू भाग में बना हुआ है। इस वन्य प्राणी ईको पार्क का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 सितंबर को करने वाले हैं। जिसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। इस पार्क में वन्यजीवों को प्रदर्शित किया गया है,80 फीट ऊंचा लोहे की सीढ़ी नुमा एक मीनार बनाया गया है जहाँ से पूरा क्षेत्र आसानी से देखा जा सकता है। इस पार्क की कलाकृतियां काफी आकर्षक है। जो पूरी तरह से प्राकृतिक दिखाई देता है। पेड़ों पर झूलते बंदर,डायनासोर,मगरमच्छ, सूर्य नमस्कार को भी दर्शाया गया है। घोड़ा,मोर सहित सभी वन्य जीवों को उनके हिसाब से उचित जगह दिया गया है। देखने में काफी सुंदर है जो मन मोह ले रहा है। मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद यह पार्क लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। जानकारी देते हुए कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया 10 करोड़ की लागत से मां मुंडेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क बनकर तैयार हो चुका है। जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री 12 सितंबर को करेंगे। यह पार्क तीन पार्ट में बनाया गया है। पहला पार्ट पहाड़ी इलाके पर फैला है, जो 7 एकड़ में है। दूसरा पार्के समतल मैदान में 5 एकड़ में बनाया गया है और तीसरा पार्क उसी के ठीक सामने समतल मैदान में दो एकड़ में बनाया गया है। यह पार्क वन्य प्राणी के थीम पर बनाया गया है। इको पार्क बिहार में मौजूद है। लेकिन वन्य प्राणी इको पार्क यह बिहार का एकलौता है। इसमें जानवरों की बहुत सारी प्रतिमाएं लगाई गई है। जिससे कि बच्चे आए और पर्यावरण के साथ जूड़ने के साथ-साथ वन्य प्राणी को देखें और उसके बारे में जाने। लोगों से अपील है कि हमारे बिहार में भी घूमने के लिए काफी जगह मौजूद है। यहाँ आए और यहां का आनंद उठाएं!

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट