
मंत्री रवींद्र चव्हाण के हाथों से गणेश दर्शन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 16, 2024
- 268 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में एकता के राजा कहे जाने वाले धामणकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा आयोजित गणेशोत्सव समारोह में महाराष्ट्र के बांधकाम निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने पहुँच कर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष संतोष शेट्टी के मार्ग दर्शन में स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकात्मता, पर्यावरण पूरक सामाजिक संदेश देने वाले देने गणपति मंडलों का सत्कार मंत्री रविन्द्र चव्हाण के हाथो से किया गया। यह परम्परा पिछले 21 वर्षों से निरंतर शुरू है। मंत्री रविन्द्र चव्हाण ने कहा कि संतोष शेट्टी के नेतृत्व में गणेशोत्सव मंडल धार्मिक कार्यक्रमों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस अवधि के दौरान नेत्र उपचार,रक्तदान,चित्रकला प्रतियोगिता जैसे अनेक सामाजिक उपक्रम आयोजित कर वास्तव में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ाने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रवीन्द्र चव्हाण ने मंडल के कार्यों की सराहना की।
इस प्रतियोगिता में ओंकार मित्र मंडल कोंबड पाड़ा, जयहिंद मित्र मंडल पद्मानगर,सार्वजनिक गणेशोत्सव गणपति मंदिर, प्रभु अली मंडलों को क्रमशः तीन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रजत जयंती, सुवर्ण महोत्सव और अमृत महोत्सव वर्ष मनाने वाले गणेशोत्सव मंडलों और परीक्षकों को विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी रशीद,भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू चौघुले आदि बड़े संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर