माहितीबाज, स्वयं घोषित सामाजिक कार्यकर्ता व फर्जी पत्रकार शेख के खिलाफ केस दर्ज

भिवंडी। महिला की बिना अनुमति से उसका विडियो शूट करने व मन में लज्जा उत्पन्न के जुर्म में शहर पुलिस ने फर्जी पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता आयाज अहमद हसीन अली शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तालुका के धोंड़ावडवली पश्चिम की रहने वाली रेखा दिनेश भोईर ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि 13 सितंबर दोपहर जब मंडई स्थित पालिका के शिक्षण विभाग कार्यालय गई थी। इस दौरान कार्यालय के बाहर आयाज अहमद हाशीम अली शेख ने बिना अनुमति के ही उसका व साथी महिलाओं का मोबाइल द्वारा विडियो बनाया‌ और लज्जा उत्पन्न की।

शहर पुलिस ने पांजरापुल भिवंडी के रहने वाले आयाज शेख के खिलाफ भा.न्या.सं. कलम 77 (महिलाओं की गोपनीयता का उल्लंघन करना) और कलम 79 ( महिलाओं के सम्मान व गरिमा के मर्यादा को ठेस पहुँचाने के इरादे से बोले गऐ किसी भी शब्द,इशारे या कार्य करना) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और इसकी गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी मैजबीन शेख को दे दी है। पालिका सूत्रों की माने तो आयाज शेख एक शातिर व्यक्ति है। आरटीआई व शिकायत कर कर्मचारियों से उगाही करता‌ था। इससे लोग परेशान थे। अधिकारियों के बीच कभी पत्रकार तो कभी सामाजिक कार्यकर्ता बन जाता था। गौरतलब हो कि भिवंडी नि.शहर महानगर पालिका मुख्यालय सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों में जहां भष्ट्राचार बढ़ा है। वही पर माहितीबाज,स्वयं घोषित सामाजिक कार्यकर्ता व फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ गई है। ऐसे लोगों द्वारा अधिकारियों की पोल खोल देने,उन्हें फर्जी केस में फंसा देने,धरना आन्दोलन करने की धमकी देने,शासन के उच्च अधिकारियों के कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है। शहर में ऐसे कई गिरोह सक्रिय है। पालिका कार्यालय व अधिकारियों के फोटो अथवा उनसे संबंधित विभागों के कार्यो का मोबाइल से विडियो बनाकर सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट फेसबुक व वाट्शाप ग्रुपों में वायरल करने का चलन बढ़ गया है। पालिका मुख्यालय सहित प्रभाग समितियों व अन्य विभागों में आंतक मचा चुके आयाज शेख की गिरफ्तारी से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट