वंजारपट्टी नाका पर हुए मूर्ति पर पथराव प्रकरण में केस दर्ज

विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ने किया था शिकायत

तनाव के बाद पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

भिवंडी। शहर के घुंघट नगर सुन्दर बेनी कंपाउड स्थित श्री हनुमान सार्वजनिक मित्र मंडल के मूर्ति विसर्जन यात्रा के दरमियान वंजारपट्टी नाका पर अज्ञात लोगों द्वारा गणेश मूर्ति पर पत्थर बाजी करने की घटना 18 सितंबर रात सवा 12 बजे के बाद दौरान घटित हुई थी। जिसके कारण वंजारपट्टी नाका परिसर में कुछ देर के लिए तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाला था। निजामपुरा पुलिस ने इस मामले में दो दिन बाद विश्व हिन्दू परिषद के भिवंडी सह मंत्री वैभव अशोक महाडिक की शिकायत पर तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता कलम 298,125,324(4) के तहत केस दर्ज किया  है। पुलिस के मुताबिक श्री हनुमान सार्वजनिक मित्र मंडल घुंघट नगर की गणेश मूर्ति का विसर्जन यात्रा निकाला गया था। विसर्जन यात्रा वंजारपट्टी नाका पर पहुँचने पर तीन से चार अज्ञात लोगों ने गणेश मूर्ति पर पत्थर मार कर मूर्ति खंडित करने लिए प्रयास किया गया। निजामपुर पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक ए.डी.सूर्यवंशी कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट