भिवंडी में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा जितिया पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भिवंडी। संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाए जाने वाले जितिया पर्व के अवसर पर भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा वाराला तालाब के कामतघर घाट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षल पाटिल,भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौघुल,भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी,पश्चिम विधानसभा चुनाव प्रमुख श्याम अग्रवाल, ज्येष्ठ नगरसेवक मनोज काटेकर, बालाराम चौधरी,निलेश चौधरी,भाजपा प्रचार प्रमुख पी.डी.यादव व राजेश शेट्टी,राजू गाजेंगी, विशाल पाठारे,भारत भाटी,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू चौघुले,डॉ.श्याम यादव, राजेश गोयंका, सुजीत गुप्ता और अन्य प्रमुख नेताओं ने महिलाओं द्वारा तीन दिनों के कठोर व्रत के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के आयोजक मंगेश यादव ने बताया कि जितिया के पावन पर्व पर यह कार्यक्रम दूसरी बार आयोजित किया गया है और हर साल इसे धार्मिक भावनाओं के साथ और भी बड़े स्तर पर मनाने का प्रयास रहेगा।महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की और कथा श्रवण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महासचिव रामनारायण सोनी,कृष्णा हलवाई,धीरेंद्र पाल,उपाध्यक्ष मुकेश चौबे,मनीष यादव,राकेश पाल,विनोद मोरया,सुभाष पासवान,नितीश दूबे,गणेश गुप्ता और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता के बाद उपस्थित महिलाओं और भाजपा के पदाधिकारियों ने आयोजन की भव्यता की सराहना की और इसे भविष्य में भी जारी रखने की इच्छा व्यक्त ली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट