
डांस बार पर कार्रवाई, आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 30, 2024
- 303 views
भिवंडी। भिवंडी में देर रात तक चल रहे डांस बार पर पुलिस ने छापा मारते हुए कार्रवाई की है। इस दौरान दो बार बालाओं समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।राजनोली नाका क्षेत्र में स्थित किंग्स ऑर्केस्ट्रा बार एंड रेस्टोरेंट में रात करीब 11:45 बजे पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने पाया कि वहां बार मैनेजर और वेटरों की मिलीभगत से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दो बार बालाएं अश्लील हावभाव के साथ छोटे और आकर्षक कपड़े पहनकर नृत्य कर रही थी। कोनगांव पुलिस थाने की शिकायत पर बार मैनेजर साजन बलदेव ठाकुर, बार बाला रेश्मा लालु राठोड (24 वर्ष), शीतल संतोष शर्मा (26 वर्ष), वेटर विनय मुनारी पासवान, उमेश पुनिश यादव और तीन ग्राहक- उदयनाच गंधर्व साहू, मोहम्मद शरीफ मेंहदी हसन मंसूरी और दीपक विष्णुकांत दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में डांस बारों पर नियंत्रण की दिशा में सख्ती का संकेत मिल रहा है।
रिपोर्टर