बस और पिकअप की टक्कर में एक दर्जन व्यक्ति घायल

रोहतास। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के पेनार गांव के पास बस सड़क पर पलट गई जिसमें सवार दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे सासाराम से पटना जा रही बस एक पिकअप के सामने आई जो दो बाइक में टक्कर मार दी।जिसमे एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है की आरा सासाराम मुख्य पथ पर पेनार गांव के पास शुक्रवार की शाम को सासाराम से पटना जा रही बस एवम पिकअप के बीच टक्कर के बाद दो बाइक में भी टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना नोखा थाना और प्रशासन को दी। मौके पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 112 नंबर की पुलिस, नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो एम्बुलेंस को घटनास्थल पर पहुंची।


ग्रामीण तत्काल बस में घायल लोगों को बस से निकलना शुरू किया। जिला पार्षद सदस्य ने तीन घायल को सासाराम ले जाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल लोग में तीन गंभीर अवस्था में राजपुर के जिला पार्षद सदस्य रेशमा कुमारी पटेल ने सासाराम सदर में इलाज के लिए ले गई। इस घटना को लेकर के जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली मौके पर सासाराम एसडीपीओ 2 कुमार वैभव नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार बीडीओ अतुल कुमार गुप्ता सीओ मधुसुदन चौरासिया घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रशासन तत्काल ही मौके पर पहुंच कर और सभी घायलों को सदर हॉस्पिटल सासाराम पहुंचाया गया। जहां पर आठ लोगों की घायल होने की बात बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक सासाराम सदर में सभी का इलाज चल रहा है कई लोग चिंताजनक स्थिति में ईलाजरत है। घायलों में फजलगज के प्रियसु कुमार, पिता रामबाबू यादव , जमुई के लालजित सिंह पिता सुखदेव सिंह ,फजलगज के प्रमोद कुमार ,डेहरी सुअरा के शिव मुनि , विजय पंडित बिक्रमगंज के डाक्टर रविरंजन पांडे , नोखा के रामचंद्र प्रसाद आदि घायल हो गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट