भिवंडी लोकसभा में हार का बदला लेने का समय

महेश चौघुले की होगी हैट्रिक विजय - विनोद तावडे


भिवंडी।  भिवंडी लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने का अवसर अब आ गया है। अगर भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मैदान में उतरें, तो इस बार निश्चित रूप से जीत हासिल होगी और महेश चौगुले को लगातार तीसरी बार जीतने का मौका मिलेगा। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे ने कही। वे भिवंडी पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार महेश चौगुले के चुनाव प्रचार कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

तावडे ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि अब वक्त कार्यालयों में बैठने का नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर 'लाडली बहना योजना' कांग्रेस के समय में लागू होती, तो जनता तक इसका लाभ कभी नहीं पहुंच पाता।

इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील, भाजपा पर्यवेक्षक सांसद कविता पाटीदार, भाजपा शहराध्यक्ष एड. हर्षल पाटील, शिवसेना (शिंदे गुट) के शहराध्यक्ष सुभाष माने और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के शहराध्यक्ष प्रवीण पाटील समेत कई महायुती के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट