भिवंडी में 22 उम्मीदवारों ने लिया पर्चा वापस

भिवंडी पूर्व से रूपेश म्हात्रे सहित कुल 6 उम्मीदवार

भिवंडी पश्चिम से खालिद गुडडू सहित 12 व भिवंडी ग्रामीण सीट से 4


भिवंडी। 137 भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट से रूपेश म्हात्रे, वसीम मो. साबीऋ मो.अंसारी, इमरान उस्मान शेख, विठ्ठल नामदेव जाधव और तेजस रामदास पाटिल कुल 6 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के परशुराम पाल, मनसे के मनोज गुलवी, महायुति शिवसेना (शिंदे गट) के संतोष शेट्टी, राईट टू रिकाॅल पार्टी के प्रताप नरसय्या वंगा, समाजवादी से रईस शेख वही अपक्ष के रूप में इस्माइल मो.युसुफ रंगरेज, तेजस साहेबराव आढावा, प्रकाश अरूणोदय बड्डेपेल्ली, रफीक इस्माइल मुल्ला,विशाल विजय मोरे और शंकर मुटकिरी चुनावी रण है। 

इसी तरह 136 भिवंडी पश्चिम पर कुल 12 लोगों ने आज अपना नामांकन वापस लिया है। जिसमें मुख्य रूप से खालिद गुडडू सहित परेश चंद्रकांत चौघुले, प्रकाश राजाराम टावरे,आयाज नियाज अहमद शेख, अनिस खलील मोमिन, जव्वाद अब्दुल हमीद चिखलेकर, अशोक शांताराम भोसले, तल्हा मोमिन, मोहम्मद याकुब शेख, भारत लक्ष्मण पाटिल ( मनसे), निशाल संतोष भोईर, मोहम्मद जैद अफजल मुख्तार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। अब महायुति के भाजपा उम्मीदवार महेश चौघुले, महाविकास आघाडी कांग्रेस के दयानंद चोरघे, बसपा के मोबिन सादीक शेख, चेज मेकर्स पार्टी के अमीरूला हसन सय्यद, समाजवादी पार्टी के रियाज आज़मी, वंचित बहुजन आघाडी के जाहिद मुख्तार अंसारी, AIMIM के वारिस पठान और अपक्ष के रूप में अस्मा जव्वाद चिखलेकर, आरीफ निजानूद्दीन शेख, मोमिन मुश्ताक, मोहम्मद शमीम खान, विलास आर. पाटिल, शब्बीर मो. उस्मान मोमिन, और शाकीर अहमद महबूब शेख चुनावी मैदान में है। 

134 भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट पर कुल चार लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया है। जिसमें किशोर काशीनाथ पवार, चंद्रकांत पदु जाधव, दशरथ दुंदाराम पाटिल और प्रकाश विठ्ठल तेलिवरे शामिल हैं। अब महाविकास आघाडी के शिवसेना (UBT) के महादेव आबों घाटाल, महायुति शिवसेना ( शिंदेगट) के शांताराम मोरे, सहित श्रीमति स्नेहा देवेंद्र पाटिल, श्रीमति मनीषा रोहीदास ठाकरे, श्रीमति वनिता शंशिकात कथोरे, प्रदीप दयानंद हरणे और विष्णु काकड्या पाडवी के बीच टक्कर होने वाली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट