
137 भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर चुनावी जंग हुई रोमांचक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 05, 2024
- 391 views
सपा और महायुति शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सीधे कड़ा मुकाबला
भिवंडी। आगामी विधानसभा चुनावों में भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया है। सोमवार को नामांकन वापसी के बाद, कई उम्मीदवारों के चुनावी दौड़ से हटने के कारण प्रमुख पार्टियों के बीच सीधा और दिलचस्प संघर्ष होने की उम्मीद है। शिवसेना (UBT) के रूपेश लक्ष्मण म्हात्रे समेत छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिससे अब मुख्य टक्कर सपा के रईस कासम शेख और महायुति शिवसेना (शिंदे गुट) के संतोष शेट्टी के बीच होने जा रहा है।
भिवंडी पूर्व में इस बार का चुनाव कई पेचीदा राजनीतिक समीकरणों से प्रभावित हो सकता है। पिछले चुनावों में भी इस सीट पर सपा और शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर देखी गई है। 2019 में सपा के रईस कासम शेख ने शिवसेना के रूपेश म्हात्रे को मामूली अंतर से हराकर सीट पर कब्जा किया था। इससे पहले 2014 में शिवसेना के रूपेश म्हात्रे ने सपा के फरहान आज़मी को दो बार हराया था।
इस बार चुनावी समीकरण और भी जटिल हो गए है। शिवसेना और राकांपा में विभाजन और महाविकास आघाड़ी से सपा के अलग होने के बाद, पार्टियां नए खेमों में बंट गई है। सपा ने भिवंडी पूर्व और पश्चिम दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है, जिससे कांग्रेस समर्थक खेमे में नाराजगी है। वहीं, विधायक रईस शेख से भी कुछ स्थानीय लोग असंतुष्ट बताए जा रहे है, जो सपा के लिए चुनौती बन सकते है।
दूसरी ओर, महायुति गठबंधन में शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और आरपीआई जैसे दल शामिल है। जिससे संतोष शेट्टी को मजबूत समर्थन मिलने की संभावना है।उनकी उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे इस बार जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे है। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार इस्माइल मोहम्मद युसुफ रंगरेज और रफीक इस्माइल मुल्ला जैसे प्रत्याशी मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की कोशिश कर सकते है,जो सपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
इस सीट पर प्रमुख उम्मीदवारों में बहुजन समाज पार्टी के परशुराम पाल और मनसे के मनोज गुलवी भी शामिल है, जो अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे है। निर्दलीय उम्मीदवारों की उपस्थिति ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि वे विभिन्न समुदायों के वोट बैंक में असर डाल सकते है।
पिछले तीन व उपचुनाव सहित कुल चारो चुनावी आंकड़े देखे तो शिवसेना को अभी तक 137,739 वोट पाकर पहले स्थान पर है। वही सपा 134,362 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही है। इसके आलावा कांग्रेस पार्टी 80,747,भाजपा 30,148,AIMIM 14,577,राकांपा 9,057,बसपा 2675 को वोट मिले थे। मनसे व पीस पार्टियों के आलावा अपक्ष उम्मीदवारों का भी वोट बैंक रहा है।
हालांकि चुनावी माहौल गरमा गया है और हर पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब देखना होगा कि भिवंडी पूर्व की जनता किसके पक्ष में अपना जनादेश देती है और कौन इस रोमांचक मुकाबले में जीत का परचम लहराऐगा।
रिपोर्टर