शहर के त्रिलोचन घाट पर जलाये गए लगभग 4 लाख दीये

रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में शहर के लालगंज-कुराइच नहर स्थित त्रिलोचन घाट पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। देव दीपावली के दिन यानि शुक्रवार को घाट पर चार लाख दिये जलाये गए।  सात बजे तक दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान घाट पर मंत्रोच्चारण की गूंज उठी बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का भव्य आयोजन भी हुआ ।मंत्रोच्चारण के लिये वराणसी से पुरोहितों को बुलाया गया है। आरती के बाद राधे-कृष्ण की झांकी भी निकाली जाएगी। झांकी पेश करने के लिये कलाकार मंडली भी बुलाई गई है।

 जिले के त्रिलोचन घाट पर चार लाख दिनों से जगमगा उठा त्रिलोचन घाट बनारस की तर्ज पर गंगा आरती के साथ-साथ लोगों ने जलाए दिए यहां के लोगों में दिखा एक अलग उत्साह क्या बच्चे क्या बुजुर्ग क्या लड़कियां क्या औरतें सभी ने उत्साह पूर्वक दीपक जलाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट