
बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस पर भिवंडी में विशेष अजान का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 06, 2024
- 143 views
भिवंडी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस की 32वीं बरसी पर भिवंडी शहर में मुस्लिम समुदाय ने शोक व्यक्त किया। शुक्रवार दोपहर 3:45 बजे शहर की 20 प्रमुख मस्जिदों में एक साथ विशेष अजान दी गई। इस अवसर पर कोटरगेट मस्जिद, चींधीशाह मस्जिद, दीवानशाह दरगाह, इमाम अहमद रज़ा चौक, मोइन मस्जिद, तैयब मस्जिद, नूरानी मस्जिद (अमीन बाग), आस बीबी मस्जिद (कल्याण रोड), या रसूल अल्लाह मस्जिद (मंगल बाजार स्लैब), केजीएन चौक (शांतिनगर), और नूरी मस्जिद (घुंगट नगर) समेत कई मस्जिदों में अजान के साथ शोक व्यक्त किया गया। सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया और इस घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने इसे एकजुटता और शांति का प्रतीक बताया।इस अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी।
रिपोर्टर