
पंचायत समिति सदस्य नूतन यादव ने सांसद सुधाकर सिंह को सौंपा ज्ञापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Dec 29, 2024
- 554 views
दुर्गावती संवाददाता श्यामसुंदर पांडेय
कैमूर- इन दिनों पंचायत समिति दुर्गावती में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर पंचायत समिति सदस्य खमीदौरा नूतन यादव और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्रीय सांसद माननीय सुधाकर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के उपरांत क्षेत्रीय सांसद से सुधाकर सिंह ने कहा है कि दोषी कर्मियों पर कार्रवाई अवश्य होगी , भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कोई भी कदम उठाए जा सकता है ।योजनाओं में भारी अनियमितता योजना वर्ष 2022-23 को लेकर पंचायत समिति दुर्गावती के आज से करीब डेढ़ वर्ष पहले धरना प्रदर्शन किया गया था उसके उपरांत जिलाधिकारी कैमूर के द्वारा योजनाओं की जांच दो सदस्य जांच दल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहनिया, एसडीओ भभुआ के द्वारा कराई गई ,जिसमें बहुत सारी कमियां पाई गई थी। जिसके बाद उक्त दोनों पदाधिकारी के द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद जिलाधिकारी कैमूर उक्त योजनाओं में दोषी पाते हुए पंचायत सचिवों पर प्रपत्र,( क) गठित, और प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती पर प्रपत्र (क )गठित करने का आदेश निर्गत किया और वसूली योग्य राशि की वसूली की जाए का आदेश ज्ञापांक संख्या। Vl 38 2022-23,/3263 दिनांक 02.11. 2023 से दिया गया। परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी पदाधिकारी के मनमानी के कारण आज तक कोई कार्रवाई दोषी कर्मियों पर नहीं की गई है न ही वसूली योग्य राशि की वसूली की गई। जिसके कारण कर्मियों का मनोबल और बढ़ता चला गया। जिसका नतीजा है की 23/ 24 की योजनाओं में भी भारी लूट की जा रही है। भ्रष्टाचार को और बढ़ता हुआ देख पंचायत समिति सदस्य खमीदौरा नूतन यादव जिलाधिकारी कैमूर के आदेश पत्र का पालन कराने को लेकर दिनांक 28. 12 .24 को जिला पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती, माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार, माननीय पंचायती राज मंत्री, सचिव पंचायती राज विभाग, को ई मेल आईडी के माध्यम से अवगत कराया गया। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि न्याय नहीं मिलता है तो आने वाले दिनों में बहुत बड़ा आंदोलन होगा जो प्रखंड से लेकर जिला तक किया जाएगा।
रिपोर्टर