एस.टी. किराया वृद्धि के खिलाफ भिवंडी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का प्रदर्शन

भिवंडी। महाराष्ट्र में महायुती सरकार के स्थिर होने से पहले ही एस.टी. बस किराए में वृद्धि ने राज्यभर में विरोध की लहर पैदा कर दी है। इसी के खिलाफ भिवंडी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी ने शहर जिला प्रमुख मनोज गगे और शहर प्रमुख प्रसाद पाटील के नेतृत्व में बस डिपो पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़े हुए किराए को तुरंत रद्द करने की मांग की। इस आंदोलन में ठाणे ग्रामीण जिला सचिव जय भगत, तालुका सचिव दीपक पाटील, शहर जिला सचिव राजा पुण्यार्थी, महिला संघटक वैशाली मेस्त्री, उपतालुका प्रमुख चक्रधारी पाटील, मोहन गायकवाड़, प्रेमनाथ म्हात्रे और रमेश गायकवाड़ समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। डिपो पर प्रदर्शन के बाद, शिवसेना नेताओं ने किराया वृद्धि को रद्द करने की मांग वाला एक ज्ञापन डिपो प्रमुख को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एस.टी. किराया वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट