भिवंडी ट्रैफिक विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई से वसूले 15.65 करोड़ रुपये
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 28, 2025
- 228 views
भिवंडी। भिवंडी शहर और पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के बीच ट्रैफिक विभाग ने तीन पुलिस थानों के अंतर्गत कुल 15 करोड़ 65 लाख 5 हजार 100 रुपये का दंड वसूला है। यह वसूली नो-पार्किंग, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना जैसे मामलों में की गई है। इस दौरान सबसे अधिक कार्रवाई कोनगांव ट्रैफिक शाखा ने की, जिसमें 73,708 मामलों में 7 करोड़ 22 लाख 3 हजार 950 रुपये का दंड वसूला गया। इसके बाद भिवंडी ट्रैफिक शाखा ने 55,296 मामलों में 4 करोड़ 39 लाख 65 हजार 650 रुपये और नारपोली ट्रैफिक शाखा ने 64,042 मामलों में 4 करोड़ 3 लाख 35 हजार 500 रुपये की वसूली की.तीनों ट्रैफिक शाखाओं ने कुल मिलाकर 1,93,046 मामलों में कार्रवाई की और 15 करोड़ 65 लाख 5 हजार 100 रुपये का दंड वसूला। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संकेत दिया गया है।


रिपोर्टर