भिवंडी-वाड़ा मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को तीन घंटे तक परेशानियों का सामना

भिवंडी। पिछले कई वर्षों से खराब स्थिति में पड़े भिवंडी-वाड़ा मार्ग पर इन दिनों अलग-अलग जगहों पर कांक्रीटीकरण का काम चल रहा है। लेकिन इस काम की धीमी गति के कारण इस मार्ग पर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अनगांव से शेलार के बीच पांच किलोमीटर के इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे सुबह काम पर जाने वाले नौकरीपेशा लोग, यात्री और छात्र फंस गए और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। सड़क पर जगह-जगह धूल का गुबार भी नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस जाम को सामान्य होने में करीब चार घंटे लग गए, जिसके चलते कई लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को जल्द सुलझाने और सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट