भिवंडी पालिका में 'अयोग्यता राज' !

बिना योग्यता के अधिकारियों की भरमार। शहरवासियों में आक्रोश


भिवंडी।  भिवंडी-निजामपुर शहर महानगर पालिका में प्रशासनिक लापरवाही और अयोग्यता का बोलबाला है! शहर के महत्वपूर्ण विभागों में ऐसे अधिकारियों की भरमार है, जिनके पास न तो जरूरी अनुभव है और न ही शैक्षणिक योग्यता। यह खुलासा होते ही शहर के जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैल गया है।

सबसे अधिक सवाल जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं। इस विभाग की जिम्मेदारी नागरिकों तक पालिका की योजनाओं और कार्यों की सही जानकारी पहुंचाने की होती है, लेकिन जब यहां खुद अधिकारी ही अनभिज्ञ और अयोग्य हैं, तो जनता को सही सूचना कैसे मिलेगी? ऐसे में पारदर्शिता और जवाबदेही पूरी तरह से गायब हो चुकी है।

हाल ही में शासन ने भिवंडी पालिका में एक आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की, जिससे शहरवासियों को लगा कि अब बदलाव आएगा। लेकिन विभागों में योग्य अधिकारियों की बहाली के बजाय अयोग्य अधिकारियों की नियुक्तियां जारी रहीं।नागरिकों का कहना है कि इस लापरवाही के चलते शहर का प्रशासनिक तंत्र बदहाल हो चुका है। अब नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। वे मांग कर रहे हैं कि जनसंपर्क विभाग समेत सभी प्रमुख विभागों में शिक्षित, अनुभवी और पदवीधारक अधिकारियों की ही नियुक्ति हो। यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। क्या भिवंडी पालिका प्रशासन इस गूंजती आवाज को सुनेगा या फिर योग्य अधिकारियों की नियुक्ति की यह मांग भी किसी धूल भरी फाइल में दबकर रह जाएगी? यह सवाल अब शहर की जनता के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट