श्रीराम वनगमन से हताश ह़ राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग से शोकाकुल हुए श्रोता.। पालघर रामलीला महोत्सव2918.!

पालघर.। यहां कचहरी रोड पालघर स्थित कां भवन में विगत 18 वर्षों से चले आ रहे श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल,पालघर रजि. की ओर से आयोजित रामलीला-कृष्णलीला के मंचन के 5वें दिन प्रसंगों में श्रीराम सीता संग लक्ष्मण के वनगमन के साथ कैकेयी पुत्र भरत कुमार की राज्याभिषेक का बड़ा सुंदर पोरार्णिक मंचन सुंदर सुकुमार कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गयी.। जिसे देखकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आँखों में आँसू मडराने लगे.।

         ज्ञात रहे ब्रज बृंदावन रामलीला कृष्ण लीला मंडल संस्थान के संस्थापक पं.जगमोहन शर्मा जी की टीम द्वारा नाट्य मंचन किया जा रहा है.। यह रामलीला महोत्सव पिछले 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सायं 7.00 से 10.00 बजे तक नित्य सुचारू रुप से भारी भीडभाड़ के साथ संपन्न हो रहा है.। इसमें श्री राम के विभिन्न लीलाओं को मूर्त रुप देने का अथक प्रयास सुकुमार कलाकारों द्वारा की जा रही है.। अब तक के कड़ी में राम वनवास,राजा दशरथ के प्राण त्यागने, श्रवण चरित्र रामकेवट संवाद एवं भरतकुमार की राज्याभिषेक के मार्मिक प्रसंगों पर नाट्य मंचन के रसों को श्रोताओं को दिखाया जा चुका है.।

        श्री सार्वजनिक रामलीला म़ंडल पालघर रजि. के संयोजक पं.राजु शर्मा के अनुसार मुख्य मार्गदर्शक मंडल में प्रवीन त्रिवेदी,डाँ.राजेंद्र चौह्वाण,दीपक दुबे,ओमजी पाण्डेय,मृत्युंजय ठाकुर,के.पी.मिश्रा, रत्नाकर दुबे,अरविंद नारखेड़े,आदि अनेकानेक लोगों का सान्निध्य मिलता रहा है.।

        बताते चलें कि श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर रजि.अपने इस महोत्सव के दौरान संभ्रांत सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों का विधिवत सम्मान चिन्ह एवं श्रीफल एवं रामलीला साफा भेंट करती है.।

इसी क्रम में एड.सुधीर गुप्ता,पद्मशर्मा.पी.पाण्डेय,रामकृष्ण  सावंत (विरार),भाग्वत सेवा समिति बोईसर के सुरेश आर.दुबे, कपिल मिश्रा, देविदत्त पोखरिया, जिलेदार वर्मा,राकेश राय जी का अभिनंदन किया गया.।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट