भिवंडी में शर्मनाक घटना: युवक ने बुजुर्ग महिला को दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट। नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

भिवंडी।  शहर के काल्हेर गांव क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। नारपोली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अरुणा अर्जुन लसणे जो श्री स्वामी समर्थ अपार्टमेंट, काल्हेर में रहती हैं। 6 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपने पुत्र निखील के साथ दरवाजे पर बैठी थी, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक वेदांत देवानंद पाटिल ने दरवाजे के सामने खड़े होकर उन्हें अपमानित करने की नीयत से अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। पीड़िता के अनुसार, युवक की इस हरकत से वह बेहद लज्जित और मानसिक रूप से आहत हुईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वेदांत देवानंद पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, और 79 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक सायली शिंदे कर रही हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट