कार दुर्घटना में पुलिस कर्मी सपरिवार 3 लोग गंभीर जख्मी

भिवंडी ।। बीते शुक्रवार को दोपहर के समय मुंबई नासिक महामार्ग स्थित मुंबई ढाबा के सामने हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मचारी विकास विश्राम पाटिल 43, पत्नी सुवर्णा पाटिल 37, बेटी प्राजक्ता 18 गंभीर रूप से  जख्मी हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारपोली पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना में टैंकर चालक श्याम पुंडलिक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
         पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कलवा पुलिस स्टेशन में कार्यरत विकास पाटिल अपनी पत्नी व बेटी के साथ कार से शुक्रवार को दोपहर के समय चालीसगांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां विवाह कार्यक्रम में जा रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही कार मुंबई नासिक महामार्ग स्थित खारेगांव खाड़ी ब्रिज को पार कर नासिक की ओर आगे बढ़ रहे थे कि मुंबई ढाबा के सामने उल्टी दिशा से आ रहे हाईवे दिवे गांव की सीमा पर मुंबई ढाबा के सामने सीमेंट मिक्सर टैंकर अचानक मुड़ गया, जिससे कार और सीमेंट टैंकर में भीषण टक्कर हो गई। इसी टक्कर में पुलिस कर्मचारी विकास पाटिल उनकी पत्नी सुवर्णा पाटिल तथा बेटी प्राजक्ता के शरीर में काफी गहरी चोटें आई हैं , जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं ।  उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार शुरू है। उक्त दुर्घटना में नारपोली पुलिस ने टैंकर चालक श्याम चौधरी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच नारपोली पुलिस कर रही है।         

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट