
आपरेशन सिंदूर को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 10, 2025
- 47 views
रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार रोहतास द्वारा ‘‘ऑपरेशन सिंदुर‘‘ में मद्देनजर जिला अन्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें उप विकास आयुक्त, रोहतास, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, रोहतास, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रोहतास, नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, रोहतास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रोहतास, अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम/बिक्रमगंज/डिहरी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम/बिक्रमगंज/डिहरी, अधीक्षण अभियंता, दुर्गावती कार्य अंचल, चेनारी, कार्यपालक अभियंता, सोन बराज प्रमण्डल, इन्द्रपुरी, कार्यपालक अभियंता, बुडको, रोहतास, सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम/डिहरी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत ट्रॉन्समिशन प्रमण्डल, डिहरी एवं सहायक अभियंता, डिहरी-ऑन-सोन, डी॰डी॰यू॰ (पूर्व मध्य रेलवे) उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा विकट परिस्थिति से निपटने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी को आवष्यक निदेष दिया गया। जिसमें कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सासाराम/डिहरी को समय-समय पर प्रषासन द्वारा जारी दिषा निदेष का त्वरित अनुपालन करने का निदेष दिया गया। इसी प्रकार असैनिक षल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रोहतास को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र में महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ रखने हेतु निदेष दिया एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सुरक्षा संबंधित आवष्यक निदेष दिये गये।
रिपोर्टर