श्याम परिवार मंडल तलेन का 51वा स्वर्णिम महाकिर्तन हुआ संपन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 28, 2025
- 296 views
तलेन । श्याम परिवार मंडल तलेन द्वारा स्वर्णिम 51 वा महा कीर्तन अमावस्या मंगलवार 27 मई को वातरे मैरिज गार्डन इकलेरा रोड तलेन पर सम्पन्न हुआ जिसमें श्याम परिवार मंडल तलेन के सदस्यों द्वारा साय 8 बजे बाबा की ज्योत जलाई गयी व श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया वहीरात्रि 8 बजे से मध्यप्रदेश के कोने कोने से पधारे भजन प्रवाहको ने पूरी रात भजनों से बाबा रिझाया व श्याम प्रेमियो को झुमाया वही इस कीर्तन में लगभग 40 से अधिक भजन प्रवाहको ने अपने भजनों की प्रस्तुतिया दी । वही इस कीर्तन में नगर सहित आसपास के छेत्र के सैकड़ो की संख्या में भजन श्याम प्रेमी उपस्थित रहे सुबह 5 बजे बाबा की महाआरती कर प्रसाद वितरण हुआ ।


रिपोर्टर