
गर्मी से परेशान पहली झमाझम बारिस से लोगो को मिलि राहत
- Hindi Samaachar
- Jun 08, 2018
- 416 views
अर्जुन शर्मा.....
जौनपुर । भीषण गर्मी व तापमान से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने राहत प्रदान कर दी तो वही प्री-मानसून ने नगर व कस्बों के सफाई की पोल खोलकर रख दी हर जगह नालों व नालियों के चोंक लेने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। यह बारिश किसानों के लिए भी लाभप्रद होती है।
दोपहर दो बजे से अचानक बारिश शुरू हुई यह करीब सवा चार बजे तक चली। इससे रोजाना की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान अपेक्षाकृत न्यूनतम 37 से 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 72 फीसद, हवा 14 किमी प्रति घंटे के हिसाब से रही। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने मानसून से पूर्व की वर्षा का स्वागत किया। वहीं काफी लोग पहली बारिश में सड़कों पर तो बच्चे छत पर लुत्फ लेते देखे गए। नगर निकायों के नालों की सफाई भी झूठी साबित नजर आई। जौनपुर शहर में कालीकुत्ती, मीरमस्त, ख्वाजगी टोला, ईशापुर में सड़कों पर घुटनों भर पानी हो गया। कालीकुत्ती में तो लोगों को अपने वाहनों को धक्का मारते देखा गया। जानकारों की माने तो मानसून 20 जून के आगे-पीछे आने की संभावना है।
रिपोर्टर