बदलो सरकार बदलो बिहार कार्यक्रम की शुरुआत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 18, 2025
- 115 views
रोहतास।बदलो सरकार बदलो बिहार कार्यक्रम के तहत जिले के इंद्रपुरी बराज से यात्रा की शुरुआत करते काराकाट सांसद राजाराम सिंह, आरा सांसद सुदामा प्रसाद एवं शाहाबाद व मगध क्षेत्र के करीब आधे दर्जन से अधिक विधायक उपस्थित थे। राजाराम सिंह ने कहा कि इंद्रपुरी जलाशय निर्माण के लिए बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करें प्रधानमंत्री और निकालें हल। उन्होंने रेल कारखाना निर्माण, ट्रेनों के ठहराव की मांग सहित बालू खनन माफिया के हवाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार खुद खनन करावे ताकि दोहन रुके। कहा कि सोन नदी में और इसके किनारे हजारों परिवार खेती से भरण पोषण चलाते थे।


रिपोर्टर