
विधायक ने धड़हर पंप कैनाल कराया चालू किसानों मे खुशी की लहर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 05, 2025
- 115 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय प्रखंड अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी इलाके के किसानों का 58 वर्षों का इंतजार आखिर कार शुक्रवार को खत्म हो गया। क्षेत्र के किसानों की मांग पर रामगढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने संकल्प लिया था कि पंप कैनाल लगा कर जब तक किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इसके बाद जनता के आशीर्वाद से अशोक कुमार सिंह 2015 में रामगढ़ विधानसभा के विधायक बने विधायक बनने के बाद उनके द्वारा 84 क्यूसेक का धड़हर पंप कैनाल की स्वीकृत कराई गई और 2021 तक पंप कैनाल को चालू करके किसानों के खेतों तक पानी देने की बात कही गई। इसके बाद पंप कैनाल में काम चालू हुआ अभी काम पूरा नहीं हुआ था तभी 2020 में अशोक कुमार सिंह चुनाव हार गए। इसके बाद पंप कैनाल का काम ठंडा बस्ते में चला गया। काफी अड़चनों और परेशानियां का सामना करते हुए यह पंप कैनाल 2025 में बनकर तैयार हुआ। इसके बाद कई नेताओं के द्वारा इस पंप कैनाल को बनाने की श्रेय लेने की होड़ लग गई लेकिन क्षेत्र की जनता सब कुछ जानती थी अंततोगत्वा सभी मुश्किलों के बाद 4 जुलाई दिन शुक्रवार को अशोक कुमार सिंह के द्वारा बटन दबाकर इस पंप कैनाल को चालू किया गया और किसानों को 24 घंटा सिंचाई के लिए पानी देने की बात कही गई ।जैसे ही पंप कैनाल चालू हुआ क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में क्षेत्र से पहुंचे हुए किसानो ने अशोक कुमार सिंह का आभार प्रकट की वही अशोक कुमार सिंह ने सभी किसानों का फूल की माला से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस पंप कैनाल को बनाने में हमारे किसान भाइयों का सबसे बड़ा योगदान रहा कई अड़चन आई लेकिन यहां के क्षेत्रीय किसानों के सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान मिल बैठकर निकाल लिया गया। जिसका परिणाम है कि आज यह पंप कैनाल बनकर चालू हुआ। मैंने जो संकल्प लिया था आज संकल्प पूरा हुआ जिससे मैं काफी खुश हूं। वहीं उन्होंने कहा कि रामगढ़ को सिंचाई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमने और कई योजनाओं की स्वीकृत कराई है और उन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए लगातार रात दिन प्रयास कर रहे हैं। जिसमें सोन कोहीरा लिंक परियोजना और गंगाजल उद्भव परियोजना शामिल है। वहीं किसानों ने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों की वर्षों की जो मांग थी आज रामगढ़ के भागीरथ अशोक कुमार सिंह के द्वारा पूरी की गई इसका आभार हम लोग आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में वोट देकर प्रकट करेंगे ।
रिपोर्टर