विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का दिया गया संदेश

बरसठी, जौनपुर। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकास खंड बरसठी में कृषि विभाग द्वारा "विकसित कृषि संकल्प अभियान/खेत बचाओ अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चमरहा गांव में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा मंगरा गांव में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को उन्नत बीजों के प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण, जल संरक्षण तथा कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती की लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना है। नई तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाकर उनकी आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष विशाल शुक्ला, पूर्व मंडल महामंत्री रतन श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा वैज्ञानिक गजेंद्र सिंह, कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक इंजीनियर वरुण सिंह, एडीओ कृषि सर्वेश पाल, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा डॉ. सुनील कुमार, बीज गोदाम प्रभारी सुभाष पाल, बीटीएम धर्मराज वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कराया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट