पालघर भव्य रामलीला महोत्सव , हास्यकवि सम्मेलन में सम्मानित हुए उत्तर भारतीयों के प्रमुख चेहरें।

पालघर.। जिला मुख्यालय स्थित स्थित कांग्रेस भवन मैदान कचहरी रोड पर चल रहे श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल, पालघर रजि. कु ओर से प्रत्येक वर्षों की तरह आयोजित हो रही भव्य रामलीला महोत्सव  के बीच हास्य कवियों के हास्यव्यंग के गुदगुदाते लब्ध प्रतिष्ठित कवियों के कविता पाठ के बीच जिले के उत्तर भारतीय प्रमुख चेहरों को उनके कार्यकुशलता के लिए मंडल के तरफ से पुष्प गुच्छ रामायण की पुस्तक समेत साफा भेंटकर स्वागत किया गया।

          हास्य कवि सम्मेलन में  उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान,चैन्नई के माटी से उपजे तमाम कवियों के हास्यव्यंग की कविताओं की पाठ पर लोग पेट पकड़ कर हंसते हुए लोटपोट हुए.। वहीं व्यंग वाण से कुछ कवियों ने लोगों की सोच को सोचने पर मजबूर किया। हास्य

शिरोमणि सुरेश मिश्रा ने जलवा ही बिखेर दिया। ठहाके लगाते लोगों की हथेलियों ने बजना शुरू कर दी।

        श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर के प्रमुख पंडित राजू शर्मा एवं कांता अस्पताल पालघर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाँ. राजेंद्र चौह्वाण ने उत्तर भारतीय समाज के मुखर व्यक्तित्व के स्वनामधन्य पुरुषों में लाला बाजपेयी, स्वामीनाथ पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय समेत उत्तर भारत सेवा समिति बोईसर के कार्याध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव वरिष्ठ क्रिमनल अधिवक्ता शोभनाथ त्रिपाठी, संगठक संजय सिंह समेत उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन खचाखच भरे पंडाल में व्यास पीठ से की गयीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट