शांतिनगर में मटका अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 21, 2025
- 267 views
18 जुआरी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
भिवंडी। शांतिनगर पुलिस ने शनिवार शाम मटका जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारते हुए 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 19 जुलाई को शाम करीब 5:15 बजे शांतिनगर इलाके के भारत कंपाउंड स्थित लक्ष्मी होटल के पास की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में खुलेआम मटका जुआ चल रहा है। सूचना मिलते ही शांतिनगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल होने वाली पर्चियां, नकद रुपये और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गि लरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशिल भास्कर शिरसे, परशुराम बालू काले, जिलानी हुजुर पठाण, नईम अंसारी, शरीफ अंसारी, चंदकांत सालुके, रफीक शेख, एजाज अंसारी, गुलाम अंसारी, अबरार अंसारी, हकीमुद्दीन शेख, इसरार अंसारी, अरशद खान, श्रीनिवास, मोहम्मद जिलानी शेख, रसीद इदरेशी, रज्जब अली शेख और रियाज खान के रूप में हुई है।इन सभी आरोपियों पर महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम 1987 की धारा 4(A), 5, और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में उन्हें भारतीय ंन्याय संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मटका अड्डा कई महीनों से शांतिनगर परिसर में खुलेआम चल रहा था। छापे के दौरान कुछ आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी मौके पर ही दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी विनायक गायकवाड़ ने किया। हालांकि, मटका जुए का मुख्य सरगना अन्नू उर्फ मोहम्मद युनुश शेख पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जुए का यह कारोबार बेखौफ चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।


रिपोर्टर