पुलिस की गाड़ी देख बाइक छोड़ भागा शराब ले जाने वाला अज्ञात व्यक्ति
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 01, 2025
- 85 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- बृहस्पतिवार की रात्रि तारीख 31. 7.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के उत्तरी सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही थी उसी दौरान पुलिस को वाहन चेकिंग करते देखकर शराब लेकर जा रहे अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोटरसाइकिल पर पीछे बंधा हुआ अंग्रेजी शराब के साथ अपनी बाइक छोड़कर अंधेरे में भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने जब बाइक के पास जाकर देखा तो बाइक के पीछे शराब बधा हुआ है। जहां से शराब के साथ बाइक को थाने लाया गया। जहां गिनती के बाद कुल मात्रा शराब 18. 330 लीटर बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई।


रिपोर्टर