वांछित अभियुक्त तमंचा और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 अम्ब्रीश कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग तथा वांछित अपराधियों की तलाश में ग्राम आलमगंज बाजार क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर गोपीपुर पुलिया के पास से अभियुक्त ऋषि सरोज पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम लालीपुर, थाना सुरियावां, जनपद भदोही, उम्र करीब 22 वर्ष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा एक वन प्लस मोबाइल फोन (मॉडल- CPH2467, रंग- लाइट ग्रीन) बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन मु0अ0सं0 77/2025 धारा 115(2), 352, 351(3), 304(2) बीएनएस थाना बरसठी के प्रकरण में झपट्टा मारकर छीना गया था। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त ऋषि सरोज का आपराधिक इतिहास लंबा है। इसके विरुद्ध थाना बरसठी में मु0अ0सं0 77/2025 धारा 115(2), 352, 351(3), 304(2), 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 147/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट दर्ज हैं। वहीं थाना भदोही में गु0अ0सं0 99/2025 धारा 310(2), 317(3), 351(3), 352 बीएनएस और मु0अ0सं0 102/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना सुरियावां में मु0अ0सं0 133/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट व मु0अ0सं0 46/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा थाना ज्ञानपुर में मु0अ0सं0 44/2025 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस दर्ज है। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उ0नि0 अम्ब्रीश कुमार सिंह, हे0का0 राजकुमार, का0 वकील चौहान व का0 शेर बहादुर यादव थाना बरसठी, जनपद जौनपुर की अहम भूमिका रही। बरसठी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूती मिली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट