बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 14, 2025
- 189 views
बरसठी (जौनपुर)। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौशतुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतीश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल राजबहादुर तथा महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह की टीम ने मु.अ.सं. 124/2025, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट, थाना बरसठी में वांछित अभियुक्त समीर शाह पुत्र अब्दुल कयुम शाह निवासी ग्राम मंझारी, थाना सोनहा, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 23 वर्ष) को 13 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3 बजे कटवार स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके अपराध के संबंध में विधिवत अवगत कराया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त का चालान संबंधित माननीय न्यायालय, जौनपुर भेज दिया।


रिपोर्टर