भिवंडी मनपा आयुक्त ने किया अनंता भोई वाहनतल का निरीक्षण

शहरवासियों से पार्किंग सुविधा का उपयोग करने की अपील


भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के अंतर्गत संचालित अनंता भोई वाहनतल का निरीक्षण मनपा आयुक्त ने स्वयं किया और नागरिकों से अपील की कि वे अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करने के बजाय इस पार्किंग सुविधा का उपयोग करें। मनपा द्वारा यह वाहनतल पहले से शुरू किया जा चुका था, लेकिन अब तक इसका समुचित उपयोग नहीं हो रहा था। इसके चलते शहर की सड़कों पर जगह-जगह वाहन खड़े होने से यातायात जाम की समस्या बनी रहती थी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वयं वाहनतल की पावती लेकर संदेश दिया कि पार्किंग की व्यवस्था का लाभ उठाया जाए। आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अजय नगर, खाडीपार रोड, नजराना सिनेमा हॉल, तिनबत्ती नाका, मिनाताई ठाकरे रंगायतन आदि क्षेत्रों में ‘नो पार्किंग’ जोन में वाहन खड़े करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उपायुक्त (मुख्यालय) विक्रम दराडे, उपायुक्त (कर) बालकृष्ण क्षिरसागर, अतिरिक्त शहर अभियंता सचिन नाईक, सहायक आयुक्त नितीन पाटील, विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी सहित मनपा के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट