भिवंडी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका परिसर में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर ने ध्वजारोहण किया। ध्वज वंदन के समय अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उप-आयुक्त (मुख्यालय) विक्रम दराडे, उप-आयुक्त (कर) बालकृष्ण क्षिरसागर, शहर अभियंता जमीर पटेल, मुख्य लेखा परीक्षक मयूर हिंगाणे, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी रामप्रसाद सोलुंके, सहायक आयुक्त शैलेश दोंदे, नितीन पाटील, अजित महाडिक समेत सभी विभाग प्रमुख, पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद आयुक्त ने सभी उपस्थित लोगों के साथ तिरंगा शपथ, संविधान की उद्देशिका का वाचन, हरित शपथ और तंबाकू मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उन्होंने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद आयुक्त ने प्रशासनिक भवन में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा तथा पुराने प्रशासनिक भवन के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी और महिला बचत समूहों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगरपालिका मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इसके अलावा, महानगरपालिका और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसका शुभारंभ आयुक्त अनमोल सागर ने किया। इसके साथ भिवंडी उप विभागीय कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, भिवंडी पुलिस उपायुक्त कार्यालय, न्यायालय, रिमांड होम, पांचों मनपा की प्रभाग समितियां, पुलिस थानों, स्कूल-कॉलज, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट