बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज उत्पीड़न व जहर पिलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 01, 2025
- 198 views
बरसठी, जौनपुर। दहेज उत्पीड़न व जहर पिलाने के मामले में बरसठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुचा दिया है
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंब्रीश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 175/2025 धारा 123, 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त शाहआलम उर्फ इलियाश पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम पठखौली आलमगंज थाना बरसठी, उम्र लगभग 29 वर्ष, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
उक्त मुकदमा पीड़िता सहाना बानो के पिता की लिखित तहरीर पर पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया जा रहा था तथा दवा के बहाने पति शाहआलम ने उसे जहर पिला दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और रविवार को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक अंब्रीश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


रिपोर्टर