सिवान में मिला युवक की शव, शरीर पर कई घाव
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Jan 02, 2019
- 526 views
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के समधी गांव के सिवान में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बगैर शिनाख्त कराए ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।बताया जा रहा है कि मृत युवक की उम्र 24 वर्ष के आसपास होगी। वह नीला रंग का लोवर, आसमानी शर्ट, ब्राउन जैकेट, मटमैल कलर का जूता पहने हुए था। युवक के नाक के पास गोली का निशान था। उसके चेहरा सहित अन्य शरीर के भाग से रक्तस्राव हो रहा था।
एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि शव को पीएम को भेजवा दिया गया। पुलिस अपने स्तर से शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर