छुटे शस्त्रों का भौतिक सत्यापन पुनः होगा


रोहतास।आगामी विधान सभा निर्वाचन, 2025 को दृष्टिगत रखते हुए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा था। कई थानों में अधिकांश शस्त्रों का सत्यापन किया जा चुका है, परन्तु कुछ थानों में अभी भी काफी संख्या में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना शेष है। अतः वैसे थानों जहां अधिक संख्या में शस्त्रों के भौतिक सत्यापन पूर्व निर्धारित तिथियों को नहीं हो पाया है, वहां शस्त्रों के भौतिक सत्यापन हेतु दिनांक 11.09.2025 से दिनांक 17.09.2025 तक अंतिम चक्र की तिथि निर्धारित किया गया है एवं थानावार नियमानुसार अंचल अधिकारी को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने हेतु प्राधिकृत किया गया है।

रोहतास जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को सूचित किया जाता है कि अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन (निरीक्षण) उपर्युक्त तिथियों को संबंधित थाने पर उपस्थित होकर अवश्य करा लें। उपर्युक्त तिथि के बाद बिना सत्यापन कराये धारित हथियार / शस्त्र को अवैध मानते हुए आयुध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के आलोक में निलंबन की कार्रवाई किया जायेगा। जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा निर्देश दिया गया है कि आयुध अधिनियम, 1959 के सुसंगत प्रावधानों के तहत वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों जिनका नवीकरण नहीं हुआ है वैसे शस्त्र को जप्त कर मालखाना में जमा किया जाये।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से प्राप्त संयुक्त प्रतिवेदन संकलित कर दिनांक 19.09.2025 तक अधोहस्ताक्षरी के अवलोकनार्थ जिला शस्त्र शाखा, रोहतास को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट