बरसठी थाने की कमान अमरेंद्र पांडे के हवाले, राजेश यादव को मिली साइबर सेल की अहम जिम्मेदारी
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 10, 2025
- 245 views
बरसठी, जौनपुर। बरसठी थाने में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया। अब थाने की कमान अमरेंद्र कुमार पांडे के हाथों में होगी। उन्होंने पदभार ग्रहण कर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कहा कि जनता की सुरक्षा और न्याय उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
वहीं, अब तक बरसठी थाने का कार्यभार संभाल रहे राजेश कुमार यादव को जिले की साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेश यादव अपने कार्यकाल में सक्रिय और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाइयाँ करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया था। अवैध शराब, नशे के कारोबार और वांछित अपराधियों पर उनकी कार्रवाई सराहनीय रही है।पुलिस विभाग ने उनकी इसी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए उन्हें साइबर सेल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके आने से साइबर अपराधों में भी कमी आएगी।
बरसठी क्षेत्र की जनता जहाँ नए थाना अध्यक्ष से अपराध पर अंकुश लगाने की उम्मीदें लगाए हुए है, वहीं लोग राजेश यादव को मिली नई जिम्मेदारी पर भी संतोष जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव से साइबर सेल और मजबूत होगा तथा जिले की पुलिस कार्यप्रणाली की छवि और बेहतर बनेगी।


रिपोर्टर