आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बने कोषांग का निरीक्षण डीएम ने किया


रोहतास।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के के संदर्भ में विभिन्न कोषांगों द्वारा किये गये कार्य, कार्य योजना तथा कार्य पूर्ण होने की अवधि पूर्ण होने के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा गुरुवार को विभिन्न कोषांगों की समीक्षा की गयी।

जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी ई०वी०एम० कोषांग द्वारा बताया गया कि सभी सेक्टर पदाधिकारियों से रूट चार्ट की मांग की गयी है। पेट्रोल पम्पों के मालिकों के साथ बैठक कर ली गयी है। मतदान केन्द्रों की संख्या, मतदान केन्द्रों लोकेशन के अनुसार मतदान केन्द्रों का आंकलन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि पेट्रोल पम्प को उनके नजदीकी डिस्पैच सेंटर से संबंद्ध किया जाय तथा सासाराम विधान सभा में इलेक्ट्रीक वाहन के उपयोग की संभावना को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवश्यकता का आकलन किया जाय। निर्वाचन में आई0टी0 एप्लीकेशन के उपयोग के समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि जन सामान्य को आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन के संबंध में शिकायत हेतु CVigil App, एवं उड़न दस्ता दल तथा Static Survialance Team द्वारा इनटर सेप्शन एवं सीजर हेतु ESMS का प्रशिक्षण आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पहले दिया जाय। इसके अतिरिक्त मतदान कर्मियों, मतगणना कर्मियों को भी संबंधित APPS की जानकारी देना सुनिश्चित करें।

निर्वाचन में सभी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तैयार करने तथा स्वीप आईकॉन एवं PWD आईकॉन का चयन करने हेतु स्वीप कोषांग के पदाधिकारी को निदेशित किया गया साथ ही कैम्पस एमेस्डर के साथ बैठक आयोजित करने एवं Booth Awareness ग्रुप को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि लोगों को विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के संबंध में सामान्य जानकारी प्राप्त होती रहे।

विधान सभा आम निर्वाचन के पर्वेक्षण हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा प्रतियुक्त किये जाने वाले प्रेक्षकों के लिए अतिथि गृह में व्यवस्था, आवासन, उनके लिए वाहन की व्यवस्था, सुरक्षा पदाधिकारी एवं संपर्क पदाधिकारी की प्रतियुिक्ति तथा खाने पीने की व्यवस्था पूर्व से कर लेने हेतु कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्रीमती अमृता ओशो, वरीय उप समाहर्त्ता, रोहतास को निदेशित किया गया। 

रोहतास जिला की सभी सात विधान सभा के लिए वज्रगृह, मतगणना केन्द्र की स्थापना बाजार समिति, तकिया सासाराम में की गयी है, जिसके Lay Out, को भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन हेतु प्रेषित करने के लिए ब्रजगृह के नोडल पदाधिकारी, श्री उपेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट