महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूक हुईं महिलाएं, हंसिया गांव में चला अभियान

बरसठी (जौनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे महिला शक्ति मिशन अभियान के तहत शुक्रवार को बरसठी थाना क्षेत्र के हंसिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने की। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं व छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला उत्पीड़न रोकने और आत्मनिर्भर बनने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। पांडेय ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, चाइल्डलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 तथा एम्बुलेंस 108 सहित अन्य नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया।

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं हैं। यदि रास्ते में छेड़खानी या किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत पुलिस की मदद लें। उन्होंने छात्राओं से बेझिझक अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद बिंद सहित सैकड़ों महिलाएं व बच्चियां मौजूद रहीं। सभी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट