पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 27, 2025
- 157 views
जौनपुर (बरसठी)। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटियों तथा शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण और दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर सुरियावा स्टेशन जनपद भदोही से वांछित अभियुक्त विनोद यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम घरांव थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बरसठी पर मु0अ0सं0 182/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)व एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण इस प्रकार है – नाम विनोद यादव पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी ग्राम घरांव थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही, उम्र करीब 21 वर्ष। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिसमें मु0अ0सं0 182/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)व एससी/एसटी एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी तथा कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे। बरसठी पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्टर