महाकुंभ में ‘दातुन ब्वॉय’ के नाम से चर्चित युवक नकली पिस्टल के साथ गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 01, 2025
- 322 views
बरसठी, जौनपुर। महाकुंभ में ‘दातुन ब्वॉय’ के नाम से चर्चित हुए जौनपुर के आकाश यादव इस बार गलत वजह से सुर्खियों में आ गया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आकाश अपने दोस्तों के साथ रील बनाते नजर आ रहा हैं, जिसमें वह एक युवक के सीने पर पिस्टल ताने दिखाई दे रहा हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आकाश यादव मड़ियाहूं क्षेत्र के गनेशपुर गांव का निवासी हैं। आकाश प्रयागराज महाकुंभ में बिना किसी लागत के लोगों को दातून बांटने के कारण वे देशभर में ‘दातुन ब्वॉय’ के नाम से मशहूर हो गया था उसकी सादगी और सेवा भावना की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई थी।हालांकि, हाल में वायरल वीडियो में आकाश अपने दोस्तों के साथ एक नाटकीय रील बनाते दिखा, जिसमें उसने एक नकली पिस्टल का प्रयोग किया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे असंवेदनशील बताते हुए पुलिस को टैग किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर मड़ियाहूं पुलिस ने जांच की तो पाया कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल असली नहीं बल्कि प्लास्टिक का खिलौना था। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर भय या भ्रम फैलाने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने आकाश यादव को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ में पहचान बनने के बाद आकाश यादव मुंबई भी आया था जहां उसने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सहित कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की थी। फिलहाल पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर