बरसठी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 03, 2025
- 52 views
बरसठी,जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों, वांछित/वारंटियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन में बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक बरसठी देवानंद रजक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी मय हमराह टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 187/2025, धारा 64(1), 137(2), 87 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट में नामित अभियुक्त आशीष कुमार गौतम पुत्र रतीलाल गौतम निवासी ग्राम चकनरायनपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर, उम्र करीब 19 वर्ष को जगी रोड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक विवरण— मु0अ0सं0 187/2025, धारा 64(1), 137(2), 87 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट, थाना बरसठी जनपद जौनपुर। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक, उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी तथा हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद शामिल रहे।


रिपोर्टर