वन विभाग की गश्ती टीम ने गुप्त सूचना पर मृत सांमर व हथियार सहित एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार, पांच फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 22, 2025
- 97 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अंतर्गत अधौरा पहाड़ी इलाके में वन्यजीव तस्करी का एक और मामला सामने आया है। डीएफओ संजीव रंजन के निर्देश पर वन विभाग ने देर रात विशेष छापेमारी कर प्रतिबंधित सांबर के अवैध शिकार का खुलासा किया है। मौके से एक तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि पाँच अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
बीती रात करीब 1 बजे की है, जब वन विभाग की गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि करर और ताला गांव के बीच गढ़वा जंगल में कुछ तस्कर जंगली जानवरों का अवैध शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी।
मौके पर वनकर्मियों ने करीब 250 किलो वजनी मृत सांबर, एक स्कॉर्पियो वाहन, मांस काटने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे धारदार हथियार, और मांस भरने के थैले बरामद किए। जांच में पता चला कि तस्करों ने सांबर को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा था और मांस निकालकर बेचने की तैयारी कर रहे थे।
जिले में वन्यजीव तस्करी पर हमारी सख्त निगरानी जारी है। किसी भी हालत में इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
छापेमारी के दौरान टीम ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील अहमद, निवासी अधौरा, जिला कैमूर बताया। उसके पास से हथियार बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया है। वहीं पाँच तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से वन्यजीव तस्करी बढ़ी है, जिसके बाद विभाग ने गश्ती तेज कर दी थी।फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चल रहा है।


रिपोर्टर