बरसठी पुलिस ने सात अभियुक्त को किया गिरफ़्तार

जौनपुर/बरसठी। जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने बुधवार को तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए कुल सात लोगों को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक के निर्देशन में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ बडेरी क्षेत्र में मौजूद थे, तभी सूचना मिली कि ग्राम खुन्दनपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रथम पक्ष की रंजना सरोज और द्वितीय पक्ष के आकाश सरोज (26) तथा विश्वास सरोज उर्फ विशू (22) के बीच कहासुनी चल रही थी। अमादा फौजदारी की स्थिति को देखते हुए दोनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया गया। इसी क्रम में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव टीम के साथ महुआरी पहुंचे जहां जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी करते मिले बाबुलनाथ यादव (50) को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर हिरासत में लिया गया। इसके अलावा उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ परियत पहुंचे जहां प्रथम पक्ष के भगेलू सोनी (33), गणेश सोनी (18), राजकुमार उर्फ चंदन (38) तथा द्वितीय पक्ष के विजय सोनी (34) के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हो रही थी। मौके की गंभीरता को देखते हुए सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कुल सात व्यक्तियों का नियमानुसार चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट